Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Dhanbad News: धनबाद में किडनी विशेषज्ञ को जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर मिला डरावना लेटर

Dhanbad News: धनबाद के जाने-माने किडनी विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. नावाडीह स्थित महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित उनके क्लिनिक के आईसीयू के बाहर धमकी भरा पत्र चिपका हुआ मिला, जिसमें चार तारीख को हत्या करने की बात लिखी गई है. इस घटना के बाद डॉक्टर, स्टाफ और मरीजों के बीच डर का माहौल बन गया है.

रात में चिपकाया गया लेटर
जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी की रात कोई अज्ञात व्यक्ति क्लिनिक में घुसा और आईसीयू के बाहर दीवार पर धमकी भरा लेटर चिपका गया. सुबह जब स्टाफ सदस्य असलम क्लिनिक पहुंचे तो उनकी नजर उस पर पड़ी. उन्होंने तुरंत लेटर की फोटो लेकर व्हाट्सऐप के जरिए डॉ. मिहिर कुमार को भेजी.

डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही डॉ. मिहिर कुमार क्लिनिक पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी धनबाद थाना को दी. इसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

रंगदारी की आशंका
दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर ने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी या किसी आपराधिक गिरोह के दबाव का मामला हो सकता है. उन्होंने अपनी और क्लिनिक स्टाफ की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

पत्र में लिखी गई डराने वाली बातें
धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि “तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि उस दिन ग्रुप में होने के कारण बच गए, नहीं तो गोली मार देते. जिस तरह नीरज की हत्या हुई, वैसे ही तुम्हें मारूंगा. इसे हल्के में मत लेना, जितना जीना है जी लो. चार तारीख को मार दूंगा. एसपी या डीएसपी के पास जाओ, तुम्हें मरना पड़ेगा.” पत्र के अंत में अंग्रेजी में “Kill” शब्द भी लिखा हुआ है.

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौसाद आलम ने बताया कि डॉक्टर की ओर से लिखित शिकायत मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

डॉ. मिहिर कुमार को मिली धमकी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र को डराने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है. अस्पताल और क्लिनिक जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं. यदि समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ा गया, तो यह अपराधियों के मनोबल को और बढ़ा सकता है. ऐसे मामलों में तेज कार्रवाई और डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा देना अब प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !