Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Dhanbad News: युवाओं की अनूठी पहल, धनबाद में पेश की मिसाल, बुजुर्गों को घर से बूथ तक पहुँचाया

Dhanbad: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने न केवल प्रशासन बल्कि आम जनता का भी दिल जीत लिया। जहाँ अक्सर मतदान के दिन लोग घरों में आराम करना पसंद करते हैं, वहीं वार्ड संख्या 09 के दो युवाओं ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए सेवा ही संकल्प के मंत्र को चरितार्थ किया।


दोनों युवाओं ने घर-घर जाकर बुजुर्गों और असहाय मतदाताओं को सुरक्षित रूप से बूथ तक पहुंचाया, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उनकी इस पहल से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना और लोगों ने इसे लोकतंत्र के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता बताया।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाते हैं बल्कि सामुदायिक सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !