Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Dhanbad News : आइसा का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता

Dhanbad News : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की धनबाद इकाई द्वारा डीआईटी परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और छात्र मुद्दों को लेकर एकजुटता दिखाई।
छात्र अधिकार, शिक्षा में समानता और सुविधाओं के मुद्दों पर दिया जोर

अभियान के दौरान आइसा के राज्य सह-सचिव रितेश मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आइसा हमेशा छात्र अधिकार, शिक्षा में समानता और कैंपस में बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस मौके पर बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, छात्र नेता अमित महतो और श्रीलाल टुडू समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसे मुद्दों पर छात्रों को संगठित होने की अपील

छात्र नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति की समस्याएं, बुनियादी सुविधाओं की कमी और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों को संगठित होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइसा का सदस्यता अभियान छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं।
अभियान के दौरान संगठन ने भविष्य में भी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ा जा सके और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !