Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Dhanbad News : छिनतई कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, बाइक, लैपटॉप और नकदी बरामद

Dhanbad News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है।


बाइक की किस्त का बहाना बनाकर दिया वारदात को अंजाम


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने जामताड़ा के एक युवक को निशाना बनाया। गोविंदपुर के साहिबगंज रोड स्थित एक अस्पताल के पास 6-7 बदमाशों ने बाइक की किस्त फेल होने का बहाना बनाकर उसे रोका। इसके बाद उसे धमकाते हुए उसकी बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और करीब 22 हजार रुपये नकद छीन लिए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक से लूटे गए सामान को वापस करने के बदले दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी और तय तारीख तक पैसे देने का दबाव बनाया।


चार आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जाल बिछाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रेहान अंसारी, फरदीन अंसारी, राजू अंसारी और जावेद अंसारी शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से एक कार, तीन बाइक, छीना गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !