Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Dhanbad News : धनबाद के चाइना मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी करती दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhanbad News : हीरापुर स्थित चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान से चोरी करती दो महिलाओं को दुकानदार और कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


लगातार हो रही चोरी से सतर्क दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं को दबोचा

मामला धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट का है। दुकान संचालक विक्की कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनकी दुकान से लगातार कॉस्मेटिक सामान गायब हो रहे थे। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दीं।

रविवार को जब दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं तो दुकानदार और कर्मचारियों ने उन पर नजर रखी। जैसे ही उन्होंने सामान चोरी करने की कोशिश की, दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

दुकानदार ने पहले की चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वे किसी संगठित चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। मामले की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !