Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Dhanbad News : धनबाद में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चांदमारी ग्राउंड के पास मिला शव

Dhanbad News : जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कहीं और करने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।


देर रात तक परिजनों से हुई थी बात, फिर बंद हो गया मोबाइल


जानकारी के अनुसार जितेश कुमार सोमवार शाम कुछ लोगों के साथ काम के सिलसिले में घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसकी परिजनों से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे किसी ने फोन उठाया, लेकिन दूसरी तरफ से कोई बातचीत नहीं हुई। फोन पर किसी विवाद या झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। कुछ देर बाद कॉल कट गया और रात करीब 1:30 बजे मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।


घटनास्थल से बाइक, मोबाइल और खून से सना पत्थर बरामद


परिजनों ने रातभर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया है। सभी सामानों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका भी जता रही है।


परिजनों के शक के आधार पर जांच में जुटी पुलिस


धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के समीप लाकर फेंक दिया गया। परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों की पहचान में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !