Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Dhanbad News : मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक

Dhanbad News : शहर में एक बार फिर आपराधिक घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। ताजा मामले में मेयर संजीव सिंह के समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित उनके घर की है, जहां हमलावरों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि शुभम को तीन गोलियां लगी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
अशर्फी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शुभम यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के समय शुभम अपने दादा-दादी के साथ घर में मौजूद थे।

अस्पताल पहुंचे मेयर संजीव सिंह, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मेयर समर्थकों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। वहीं, सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !