Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Dhanbad Soil Mafias: खरखरी ओपी के सामने ही मधुबन में मिट्टी माफियाओं का बोलबाला,प्रशासन मौन

Dhanbad: खरखरी ओपी और व आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी माफियाओं का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है।जानकारी के अनुसार किसानों की जमीन और सरकारी भूमि से लगातार मिट्टी काटकर बंगला भट्ठा ईंट निर्माण केंद्रों में खपाया जा रहा है।सबसे गंभीर बात यह है कि यह अवैध कार्य डीपीएलएमए नावागढ़ विद्यालय के पीछे भी बड़े पैमाने पर हो रहा है।जहां खेतों और सरकारी जमीन को तेजी से खोदकर ट्रैक्टर और जेसीबी से मिट्टी उठाई जा रही है।

खरखरी ओपी के ठीक सामने से ही आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और जेसीबी बिना रोक-टोक के मिट्टी ढोकर ले जा

खरखरी ओपी के ठीक सामने से ही आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और जेसीबी बिना रोक-टोक के मिट्टी ढोकर ले जा रहे हैं।लेकिन पुलिस और प्रशासन की चुप्पी सवालों को जन्म दे रही है।अब इस पूरे मामले में खनन विभाग और अंचलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या खनन विभाग को इसकी जानकारी नहीं?क्या अंचल प्रशासन आंख बंद कर 

क्या खनन विभाग को इसकी जानकारी नहीं?क्या अंचल प्रशासन आंख बंद कर बैठा है?या फिर सबकुछ मिलीभगत से चल रहा है?ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार से किसानों की जमीन बर्बाद हो रही है। सरकारी भूमि का नुकसान हो रहा है।पर्यावरण खतरे में है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !