Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

East Singhbhum Accident: कमलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर

East Singhbhum Accident: पूर्वी सिंहभूम के कमलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बराभूम बांदोवान मुख्य सड़क पर स्थित काटिन चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा गया
दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान धादकीडीह टोला काशीडीह निवासी मंटू महतो (20 वर्ष) और बांधडीह निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। दोनों कमलपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !