Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Eid Outfits Demand: ईद में पेस्टल कुर्ते और अबाया की भारी डिमांड, दुकानों पर खरीदारों की भीड़

Jamshedpur: शहर के बाजारों में ईद की रौनक साफ नजर आने लगी है। साकची, मानगो और बिष्टूपुर के बाजारों में कपड़ों, जूतों, इत्र, टोपी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, जुगसलाई का होलसेल बाजार भी गुलजार है, जहां से खुदरा दुकानदार बड़ी मात्रा में सामान खरीदकर शहर के अलग-अलग इलाकों में बेच रहे हैं।
इस बार ईद के फैशन में हल्के और सॉफ्ट रंगों का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। युवाओं के बीच पेस्टल शेड्स के कुर्ता-पायजामा, चिकनकारी और एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ और हैदराबाद से आए डिजाइनर कुर्ते भी बाजार में उपलब्ध हैं।

महिलाओं में स्टाइलिश अबाया, अनारकली सूट, शरारा-गरारा और कढ़ाईदार हिजाब की मांग बढ़ी है। कई दुकानों पर इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के कुर्ते और मॉडर्न कट के अबाया भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

बच्चों के कपड़ों की खरीदारी भी जोरों पर है। लड़कों के लिए पठानी सूट और डिजाइनर कुर्ते, जबकि लड़‌कियों के लिए फ्रॉक स्टाइल अनारकली और शरारा सेट ज्यादा बिक रहे हैं। कई दुकानों पर कार्टून थीम और ग्लिटर डिजाइन वाले कपड़े भी उपलब्ध हैं।

कपड़ों के साथ-साथ जूतों, सैंडल, टोपी और इत्र की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में अरबियन अत्तर, स्टाइलिश टोपी और कढ़ाईदार जूतियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

ईद की तैयारियों में घरों की सजावट के लिए लाइटिंग, सजावटी लैंप और इस्लामिक कैलिग्राफी वाले शोपीस भी खरीदे जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !