Exam Updates: NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा अपडेट जारी किया है. एजेंसी ने री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं.
अभ्यर्थी अब NTA की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है.
एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा में जाने से पहले वे अपने एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.
एजेंसी ने उम्मीदवारों से बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी अपडेट रखने को कहा है. इसका उद्देश्य रिफंड प्रक्रिया में आने वाली संभावित दिक्कतों को दूर करना है.
यदि किसी छात्र को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा ई-मेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है.
एनटीए ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहने की अपील की है.