Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Ghaziabad Road Accident: हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत, पांच घायल

 Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद के मोदीनगर  में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई.
गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ हादसा
यह दुर्घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी मार्ग पर हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान के लिए हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

तीन लोगों की मौत, पांच का इलाज जारी
पुलिस के मुताबिक, हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सूचना देने में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल पिकअप वाहन कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था.

ट्रक चालक हिरासत में, सभी पहलुओं से जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया है. अभी तक हादसे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !