Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Giridih News: गिरिडीह में जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह के नवडीहा थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. फर्जी जमाबंदी के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक जमीन मालिक आनंद कुमार साहू ने फरवरी 2025 में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि थाना क्षेत्र की 48 डिसमिल जमीन की गलत तरीके से जमाबंदी कर 18 लोगों ने मिलकर उसकी खरीद-बिक्री कर दी.

पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं बुधवार को एस ड्राइव अभियान के तहत थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को दबोचा गया. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है. साथ ही जमीन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में फर्जी जमाबंदी के आधार पर अवैध तरीके से जमीन बेचकर लाभ कमाने की बात सामने आई है.

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !