Giridih News: जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हालात की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि, विभागों को सख्त निर्देश
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्तमान मौसम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गर्मी बन सकती है आपदा, समय रहते तैयारी जरूरी
उपायुक्त ने कहा कि बढ़ती गर्मी केवल असुविधा नहीं, बल्कि संभावित आपदा का रूप ले सकती है। सभी विभागों को पूर्ण समन्वय और सतर्कता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत, जरूरत पड़ने पर टैंकर से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपलब्ध जल स्रोतों की सार्वजनिक जानकारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।