Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Giridih News : गिरिडीह, मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

Giridih News : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौरा गांव में एक मजदूर पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से गला रेतने की इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी मो. मकसूद के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मजदूरी कर लौट रहे युवक पर पीछे से हमला

परिजनों के अनुसार, मो. मकसूद रोज की तरह मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उस पर हमला कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मकसूद सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

धनबाद रेफर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को तत्काल सदर अस्पताल, गिरिडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !