Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Giridih News : गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल, SP ने गश्ती वाहन को किया रवाना

Giridih News : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। एसपी बिमल कुमार ने मंगलवार को महिला थाना परिसर से छह दोपहिया गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैनात की गई है, जो शहर के स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेगी।


छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस


जानकारी के अनुसार गश्ती वाहनों पर 12 महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है। यह टीम शहर के संवेदनशील इलाकों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखेगी, ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।


दो साल से बंद सहायता केंद्र को फिर से खोलने का निर्देश


गश्ती वाहनों को रवाना करने के बाद एसपी झंडा मैदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने करीब दो वर्षों से बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सहायता केंद्र को तत्काल चालू करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सहायता केंद्र शुरू होने से महिलाओं और छात्राओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !