Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Global Market Update: ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख, एशिया में बिकवाली से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Global Market Update: ग्लोबल बाजारों से आज निवेशकों को मिश्रित संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में खरीदारी का माहौल बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में अधिकांश सूचकांक दबाव में कारोबार कर रहे हैं।


अमेरिकी बाजार में डाउ जॉन्स की जोरदार छलांग
अमेरिकी बाजार में डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 874.86 अंक यानी 1.73 प्रतिशत उछलकर 51,561.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,584.31 अंक पर पहुंच गया। हालांकि टेक शेयरों पर दबाव रहने से नैस्डेक 0.09 प्रतिशत फिसलकर 26,830.96 अंक पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों में खरीदारी का दम
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 10,360.32 अंक पर बंद हुआ। फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 1.14 प्रतिशत उछलकर 8,244.29 अंक तक पहुंच गया, जबकि जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,944.95 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में लाल निशान का दबदबा
एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है। नौ प्रमुख बाजारों में से आठ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। केवल शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,075.31 अंक पर बना हुआ है। वहीं गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत कमजोर होकर 23,505.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।

कोस्पी में बड़ी गिरावट, निक्केई-हैंगसेंग भी फिसले
दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में है और 4.44 प्रतिशत टूटकर 8,255.63 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा निक्केई 1.56 प्रतिशत, ताइवान वेटेड 0.95 प्रतिशत और हैंगसेंग 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में भी 2.20 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स भी लाल निशान में बने हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !