Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Godda Crime News: गोड्डा ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और सोना बरामद

Godda Crime News: गोड्डा के चर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कई दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह की साजिश का खुलासा किया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार, कारतूस, नकदी और लूटे गए गहनों को गलाकर तैयार किए गए सोने के टुकड़े भी बरामद किए हैं.

दिनदहाड़े फायरिंग कर लूटी थी ज्वेलरी दुकान
पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई की शाम तीन बदमाश हथियार लेकर बंगाल ज्वेलर्स पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही उन्होंने संचालक बासुदेव रॉय को हथियार के बल पर कब्जे में लिया. विरोध करने पर फायरिंग की और दुकान में रखे सोने के आभूषणों के साथ नकदी लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार ने तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करती रही.

देवघर से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत यादव और रिखिया थाना क्षेत्र के राजेश यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने अपाचे बाइक, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 41,500 रुपये नकद और गलाया हुआ सोना बरामद किया.

पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अजीत यादव का आपराधिक इतिहास पुराना है. उसके खिलाफ देवघर और जामताड़ा के अलग-अलग थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.



फरार बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस लूटकांड में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान हो चुकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने का दावा भी पुलिस ने किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !