Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Godda News : पूर्व विधायक के निजी सहायक पर हमला, धारदार हथियार से किया घायल

Godda News : महागामा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नयानगर गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजय शर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी काजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हाथ और पैर पर किए गए कई वार, पुलिस जांच में जुटी


घायल विजय शर्मा ने बताया कि घटना के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि आरोपी ने उनके हाथ और पैर पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्होंने कहा कि आरोपी के साथ उनका पहले किसी प्रकार का विवाद नहीं था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !