Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Gumla News: गुमला के घाघरा प्रखंड में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या से गांव में मातम

Gumla News: गुमला के घाघरा प्रखंड के घोड़ाटांगर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव ने सरनाटांड़ के पास आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


काम पर निकला युवक अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव 
मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनकी सुरेंद्र से बातचीत हुई थी। वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह किसी काम से बाहर रुक गया होगा, इसलिए उसके लिए घर में खाना भी बनाकर रखा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !