Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Gumla News : घाघरा में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट और फायरिंग, थाने से महज 200 मीटर दूर वारदात

Gumla News : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


पुलिस के मुताबिक घटना थाना से सिर्फ 200 मीटर दूरी पर हुई, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।ज्वेलरी व्यवसायी शशांक सोनी अपनी मां के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार 6-7 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर फायरिंग कर डर का माहौल बनाया और डिक्की में रखे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुनियोजित लूट मान रही है और रेकी की आशंका जताई जा रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, व्यापारियों में भारी आक्रोश

घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर छापेमारी भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !