Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Hazaribag News: 5 दिनों से लापता सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, नदी और कुएं से मिले शव

Hazaribag News: झारखंड के हजारीबाग जिले में पांच दिन से लापता सगे भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच तेज कर दी है।


27 मई से लापता थे दोनों मासूम
कटकमदाग थाना क्षेत्र से 27 मई को 12 वर्षीय तमन्ना परवीन और उसका तीन वर्षीय भाई रिजवान रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। बच्चों के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

अलग-अलग जगहों से मिले शव
तलाश के दौरान रविवार देर रात तमन्ना का शव कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित सिंदूर नदी से बरामद किया गया। इसके बाद सोमवार दोपहर उसके छोटे भाई रिजवान का शव भी सिंदूर इलाके के एक कुएं से मिला। दोनों बच्चों के शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और हजारीबाग में खिलौने बेचकर गुजर-बसर करता है। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो शायद दोनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

एसआईटी जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच चल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !