Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Hazaribagh News : दनुआ घाटी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से टेलर जलकर खाक

Hazaribagh News : चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शॉर्ट सर्किट से एक टेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा टेलर जलकर खाक हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में टेलर पूरी तरह चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।


पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू


घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टेलर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली कि बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आगजनी में टेलर को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !