Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Hazaribagh News : हजारीबाग में डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Hazaribagh News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने गुरुवार को कोलघट्टी स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेख संधारण की समीक्षा की गई।


सीसीटीवी, रिकॉर्डिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार कार्यशील रहें, उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप लिया जाए और निरीक्षण रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए। साथ ही वेयरहाउस में किसी भी अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण में कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में निशार खान, ऋषि शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, शुभम कुमार राणा, गणेश कुमार सीटू और शशि कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा भवन प्रमंडल के कनीय अभियंता तथा निर्वाचन विभाग के अजय कुमार, दीपक दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !