दर्द कहाँ होता है? पहचानें शुरुआती लक्षण
लिवर में समस्या होने पर आमतौर पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द महसूस होता है। यह पसलियों के ठीक नीचे एक भारीपन या सुस्त दर्द के रूप में महसूस हो सकता है। इसके अलावा, कंधों में दर्द या पीठ में अकड़न, पेट में सूजन, त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
लिवर खराब होने के मुख्य कारण
लिवर खराब होने के पीछे कोई एक वजह नहीं, बल्कि कई कारक जिम्मेदार होते हैं, अत्यधिक शराब का सेवन: यह लिवर सिरोसिस का सबसे बड़ा कारण है।मोटापा, फैटी लिवर की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है। वायरल इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस A, B और C लिवर को बुरी तरह डैमेज करते हैं। दवाओं का दुरुपयोग, बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर्स का अधिक सेवन।
क्या खाने से खराब होता है लिवर
लिवर को सुरक्षित रखने के लिए इन सफेद दुश्मनों से बचें, ज्यादा चीनी और नमक, प्रोसेस्ड फूड और कोल्ड ड्रिंक्स। मैदा और फ्राइड फूड, समोसे, पिज्जा और बर्गर लिवर पर चर्बी जमाते हैं। रेड मीट, इसे पचाना लिवर के लिए मुश्किल होता है।
लिवर को सुपरफास्ट बनाने वाले आहार
लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करें, हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक और ब्रोकोली लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। हल्दी इसमें मौजूद लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है। लहसुन, यह लिवर के एंजाइम्स को सक्रिय करता है। कॉफी और ग्रीन टी, शोध बताते हैं कि सीमित मात्रा में इनका सेवन लिवर कैंसर का खतरा कम करता है।
लिवर को ठीक कैसे रखें
नियमित व्यायाम, दिन में कम से कम 30 मिनट पैदल चलें। भरपूर पानी, शरीर को हाइड्रेटेड रखें। टीकाकरण, हेपेटाइटिस का टीका जरूर लगवाएं। वजन नियंत्रण, अपने BMI को सामान्य रखें। लिवर की बीमारी रातों-रात नहीं होती। यह आपके खान-पान का परिणाम है। सही समय पर सजगता ही इसका एकमात्र इलाज है।