मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है. कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. अपने काम पर पूरी नजर बनाए रखें.
शुभ अंक: 5.7.9.
शुभ रंग: लाल.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लेन-देन में स्पष्टता रखना जरूरी है. दोपहर से पहले का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा. मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
शुभ अंक: 6.8.9.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं.
मिथुन (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज लंबे समय से देखे गए सपने पूरे होने की दिशा में बढ़ सकते हैं. आलस्य छोड़कर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 7.8.9.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं. परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी.
शुभ अंक: 4.6.9.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पढ़ाई से जुड़े कार्य पूरे होंगे.
शुभ अंक: 4.6.8.
शुभ रंग: सुनहरा.
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर सहयोग अपेक्षा से कम मिल सकता है. गुस्से और आवेश से बचें. पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से नुकसान नहीं होगा.
शुभ अंक: 3.6.9.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: भगवान गणेश का स्मरण करें.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के योग हैं. परिवार में मांगलिक चर्चा हो सकती है. शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पक्ष मजबूत रहेंगे.
शुभ अंक: 5.7.8.
शुभ रंग: गुलाबी.
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार में प्रगति होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. अपने विवेक से निर्णय लें.
शुभ अंक: 3.5.7.
शुभ रंग: मरून.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. घर में मेहमान आ सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
शुभ अंक: 3.6.7.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा. दोपहर बाद अटके हुए काम बनने लगेंगे. विवाद से बचें और धैर्य रखें. इच्छित कार्य पूरे होने की संभावना है.
शुभ अंक: 3.5.7.
शुभ रंग: नीला.
उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रुके हुए काम पूरे होंगे और सम्मान में वृद्धि होगी. नए अवसर सामने आएंगे. भ्रम की स्थिति दूर होगी और योजनाएं सफल होंगी.
शुभ अंक: 2.4.6.
शुभ रंग: आसमानी.
उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज निर्णय लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें. मानसिक उलझन बनी रह सकती है. स्वास्थ्य और खर्च को लेकर सावधानी रखें. धैर्य से काम लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी.
शुभ अंक: 3.5.7.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
दिन की शुरुआत अगर सही दिशा और सकारात्मक सोच के साथ हो, तो कई चुनौतियां भी आसान लगने लगती हैं. अपने सितारों के संकेतों को समझें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.