Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-05-06

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए पूरी खबर

Meta Description

 IPL: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) का दिल टूट गया और उनका रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो गया. दोनों टीम को इस मैच से एक-एक अंक मिला जिससे दिल्ली के 11 मैच में 13 अंक हो गए और टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

सनराइजर्स की टीम 11 मैच में सात में सात अंक के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन अब अधिकतम 13 अंक ही जुटा सकती है जबकि पहले ही चार टीम 14 या इससे अधिक अंक हासिल कर चुकी हैं. इस वजह से सनराइजर्स का खेल अब खत्म हो चुका है. 

सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स भी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. सनराइजर्स ने कप्तान पैट कमिंस (19 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर पर रोक दिया. 

पारी के ब्रेक के दौरान हालांकि तेज बारिश शुरू हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया. कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की उपयोगी पारियों और दोनों के बीच सातवें विकेट की 66 रन की साझेदारी की सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया. ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

अगर पांच ओवर का भी मुकाबला होता तो सनराइजर्स को करीब 40 से 45 रन का लक्ष्य मिलता और उम्मीद की जा रही थी कि सनराइजर्स उस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेता, लेकिन दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका और मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इसका सबसे बड़ा शिकार सनराइजर्स बना.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !