Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Illegal Coal Minning: SDM का बड़ा एक्शन, कतरास समेत कई इलाकों में अवैध कोयला कारोबार पर छापेमारी

Illegal Coal Minning: कतरास क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बाघमारा अनुमंडल के कई इलाकों में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का अभियान चलाया.
संयुक्त टीम ने कई जगहों पर की कार्रवाई
इस अभियान में माइनिंग विभाग, अंचल प्रशासन, बीसीसीएल और पुलिस की टीम शामिल रही. अधिकारियों ने विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की.

अवैध कोयला और वाहन जब्त
छापेमारी के दौरान कतरास थाना क्षेत्र के लाकड़का स्थित कतरी नदी किनारे, गजली टांड, रामकनाली के सूर्य मंदिर के पास और तेतुलमारी के खास सिजुआ इलाके में अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया गया. इसके साथ ही वहां मौजूद कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनका इस्तेमाल इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था.

अवैध मुहानों को भरने का निर्देश
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी अवैध खनन स्थलों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि इन मुहानों को भरकर जमीन को समतल किया जाए और पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिपोर्ट तैयार की जाए.

SDM ने दी सख्त चेतावनी
एसडीएम लोकेश बारंगे ने स्पष्ट कहा कि इस अभियान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई पूरी तरह प्रभावी होनी चाहिए और सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रहे.

नदी क्षेत्र को पूर्व स्थिति में लाने का निर्देश
एसडीएम ने कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक और बाघमारा अंचल अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश दिया कि कतरी नदी के किनारे चल रहे सभी अवैध खनन स्थलों को तुरंत बंद कराया जाए और इलाके को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाए.

इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि प्रशासन अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !