Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर में दो बाइकों की टक्कर, बर्मामाइंस निवासी गजेंद्र यादव की मौत

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर में सोमवार रात करीब 9 बजे मोदी पार्क और कॉन्वेंट स्कूल के बीच दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बर्मामाइंस निवासी (लगभग 45 वर्षीय) गजेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.


प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गजेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के अनुसार दूसरे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.



स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय एक बाइक कथित रूप से गलत दिशा से आ रही थी, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन चालक की गलती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि गजेंद्र यादव पेशे से वैन चालक थे और उनके परिवार में तीन बेटियां हैं. हादसे की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !