Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur Bistupur Fire Incident : नेपाली होटल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास स्थित चर्चित एक नेपाली होटल में तड़के सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई।


बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान होटल में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक होटल का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वरना सिलेंडर विस्फोट के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !