Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी में कारोबारी के घर फायरिंग, 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 12:56 बजे गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गोलमुरी निवासी राजकुमार शाह के घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की।

पीड़ित राजकुमार शाह के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे उन्हें कुंडी नामक व्यक्ति का फोन आया था। आरोप है कि फोन पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।




घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले को रंगदारी और फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !