Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Jamshedpur Breaking: जुगसलाई फायरिंग मामले में आरोपी राजा बच्चा और पलटन गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार शाम हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजा उर्फ बच्चा और पलटन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर मोहल्ले के रहने वाले राजा उर्फ बच्चा और पलटन पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये की उधारी के साथ रंगदारी की मांग की। दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जाता है कि मामला बढ़ने पर दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गोली दुकान के सामने बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली नजदीकी इलाके में दागी गई।

घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मौके से दो खोखा भी बरामद हुए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ बच्चा तथा पलटन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !