Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Jamshedpur Breaking: बारीगोड़ा में फायरिंग से सनसनी, तीन राउंड गोलियां चलाकर फैलाया दहशत

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा इलाके में बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से शांति भंग हो गई। मुन्ना सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र पर आधे-आधे घंटे के अंतराल में तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग खौफ के साये में हैं।

घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद

गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.हालांकि आरोपी धर्मेन्द्र वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है. 

विवादास्पद रहा है आरोपी का इतिहास

स्थानीय निवासियों ने बताया कि धर्मेन्द्र का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही उस पर इलाके के एक एटीएम का शीशा तोड़ने का आरोप लगा था, जिसकी जांच पुलिस पहले से ही कर रही है। अब फायरिंग की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का पक्ष है कि परसुडीह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !