Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-13

Jamshedpur Crime: महिला से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा का पूर्व नेता गिरफ्तार, एक साल से था फरार

Meta Description

Jamshedpur: जमशेदपुर में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को शनिवार को गोलमुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले एक साल से फरार था। पुलिस ने गोलमुरी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।

 
पीड़िता ने एक साल पहले गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जगजीत सिंह ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी वायरल कर दीं।
 
महिला ने बताया कि जगजीत सिंह सोनू अक्सर उसके घर कपड़े सिलवाने आता था। एक दिन उसने आर्थिक तंगी का हवाला देकर पैसे की मांग की, जिस पर महिला ने दो किस्तों में उसे एक लाख रुपये दिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे होटल बुलाया और तीन चेक दिए। वहीं नाश्ते के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसने महिला को बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया।
 
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !