Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamshedpur Crime News: कदमा में मंदिर की दानपेटी चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं. 0-3, नियर जोर्गस पार्क) स्थित नन्दी मंदिर में हुई दानपेटी चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी अमन साव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी से भरी दानपेटी भी बरामद कर ली गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर समिति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 5 सितंबर की रात्रि को नन्दी मंदिर में रखी बंद दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये-पैसे चोरी कर लिए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर त्वरित छानबीन शुरू की गई.

अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन साव (19 वर्ष, निवासी- शास्त्रीनगर) को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नन्दी मंदिर से चुराई गई दानपेटी, जिसमें रुपये भरे हुए थे, बरामद कर ली गई.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !