Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur Crime News: कदमा में 9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान भाटिया बस्ती निवासी लाल बाबू मिश्रा के रूप में हुई है. मामले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

स्कूल से घर लौटते समय हुई घटना
परिजनों के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक उनकी बच्ची को रोज स्कूल ले जाने और वापस घर पहुंचाने का काम करता था. आरोप है कि 17 अगस्त को स्कूल से बच्ची को घर लाते समय चालक ने उसे ऑटो में आगे अपनी सीट के पास बैठा लिया. घर पहुंचने के बाद बच्ची की मां ने उसे आगे बैठा देखा और इस संबंध में पूछताछ की. परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने चालक पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया.

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और आरोपी ऑटो चालक लाल बाबू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !