Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur Crime News: टेल्को के झंडा चौक में चापड़ से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक में शुक्रवार देर रात चापड़बाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में खड़ंगाझार मोड़ निवासी बिष्णु सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हमले में सिर पर आई गंभीर चोट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में मंगल और नेगरो नामक युवकों का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बिष्णु सिंह सरदार पर चापड़ से हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !