Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur Crime News: परसूडीह के गदरा में दिनदहाड़े चोरी, 60 हजार नकद और लाखों के गहने ले उड़े चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के गदरा अंबेडकर नगर में 15 अगस्त को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. छोटा गोविंदपुर गदरा गोकुल नगर स्थित राजा शर्मा के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब पूरा परिवार कुछ घंटों के लिए घर से बाहर गया था.

मिली जानकारी के अनुसार, राजा शर्मा का परिवार 15 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे निजी काम से सपरिवार परसूडीह मार्केट गया था. परिवार शाम करीब 5 बजे वापस लौटा. इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घर से करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है.

परिवार के अनुसार, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है. नकदी समेत चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में होने का दावा किया गया है. घटना के बाद इलाके में चोरी को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल है. फिलहाल चोरी की घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना बाकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !