Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Jamshedpur Firing : बागबेड़ा रेलवे लॉबी गेट के पास चली गोली, रेलवे कर्मी की मौत, खोखा बरामद

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे लॉबी गेट के पास रविवार देर रात बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में रेलवे कर्मचारी को और में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी मिला है। सिटी एसपी ने बताया कि घायल लोको पायलट लॉबी गेट को ओर जा रहा था तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक आदित्यपुर का रहने वाला है और जमीन कारोबार से भी जुड़ा है। वह रेलवे का ठेका भी लेता था। रेलवे की पार्किंग में मृतक का समतलीकरण का भी काम चल रहा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !