Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jamshedpur Kidnapping Case: कैरव अपहरण के आरोपी मोहन प्रसाद की जमानत अर्जी रद्द

Jamshedpur: उद्यमी कैरव गांधी अपहरण केस में पटना से गिरफ्तार मोहन कुमार प्रसाद की जमानत अर्जी सीजेएम अदालत से रद्द कर दी गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इस अर्जी पर किसी आदेश की जानकारी नहीं दी।
पुलिस ने 28 जनवरी को मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि अपहरण में मोहन की स्कॉर्पियो भी शामिल थी। बचाव पक्ष का कहना है कि आरोपी ने यह वाहन काफी पहले बेच दिया था। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी कैरव गांधी का अपहरण 13 जनवरी को हुआ था। पुलिस ने 26 जनवरी की रात उसे बरही से बरामद किया। अपहरण मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !