Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur News:जमशेदपुर में 22 मार्च को निकलेगी अखंड तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur News:जमशेदपुर में देश के अमर शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा शहर की सामाजिक संस्था नमन की ओर से हर साल आयोजित की जाती है. इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है.
एग्रिको से शुरू होगी तिरंगा यात्रा
आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा 22 मार्च की सुबह 10 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से शुरू होगी. इसके बाद यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी. यात्रा का उद्देश्य देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देना और लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है.

शहर के कई इलाकों में की जा रही बैठकें
यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए संस्था के संस्थापक Amarpreet Singh Kale शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है. इसके तहत विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बाला गणपति विलास कदमा, गम्हरिया, जगन्नाथपुर, एग्रिको, साकची, गुरुद्वारा बस्ती, सीतारामडेरा, उरांव बस्ती, बागुनहातू रोड नंबर 2, बागुनहातू कालिंदी बस्ती, ईस्ट प्लांट बस्ती, न्यू केबुल टाउन, सिदगोड़ा, भुइंयाडीह कालिंदी बस्ती, पटेल नगर भुइंयाडीह और ग्वाला बस्ती भुइंयाडीह समेत कई क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उन्हें इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया.

युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने का प्रयास
बैठकों के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि देशभक्ति केवल एक शब्द नहीं बल्कि हर नागरिक के दिल की भावना है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी के भीतर भी देश के प्रति वही समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो. जब युवा जागरूक और राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा तभी देश का भविष्य मजबूत बनेगा.

तिरंगा शहीदों के बलिदान का प्रतीक
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं है बल्कि यह देश के वीर शहीदों के साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है. इस यात्रा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.

शहरवासियों से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों को नमन करें. उनका कहना है कि लोगों के सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन हर साल और अधिक प्रेरणादायी बनता है. इस बार भी यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !