Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jamshedpur News: अपेंडिक्स ऑपरेशन बना मौत का कारण, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

Jamshedpur News: मानगो स्थित डॉ. बदर नर्सिंग होम से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

ऑपरेशन से पहले बिगड़ी हालत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से पहले उसकी हालत ठीक बताई जा रही थी, लेकिन तैयारी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसके मुंह से पानी निकलने लगा और हालत और खराब हो गई।

हालत बिगड़ने के बावजूद भी शुरू हुआ ऑपरेशन 
परिवार वालों का यह भी कहना है कि हालत खराब होने के बावजूद डॉक्टर ने लेजर मशीन से ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तो उसे तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंजेक्शन ओवरडोज का आरोप, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग की 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मौत इंजेक्शन के ओवरडोज की वजह से हुई है। उन्होंने नर्सिंग होम और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने मोर्चा संभाला, पहले भी लापरवाही के आरोपों से घिरा डॉक्टर
सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डॉक्टर बदर पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के आरोप लग चुके हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !