Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jamshedpur News: गैस संकट से जूझ रहे लोग, मानगो के कंचन दीप गैस ऑफिस के बाहर सुबह से लगी भीड़

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित कंचन दीप गैस कार्यालय के बाहर शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में खड़े नजर आए। कई लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है।

10–15 दिन पहले की थी बुकिंग, फिर भी नहीं मिली गैस
लाइन में खड़े कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने करीब 10 से 15 दिन पहले ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करा दी थी। इसके बावजूद अभी तक उनके घरों तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसी वजह से लोग सीधे गैस कार्यालय पहुंचकर अपनी बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

नए नियम से बढ़ी लोगों की परेशानी
उपभोक्ताओं के अनुसार 6 मार्च से एक नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत अब गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग 25 दिन पूरे होने के बाद ही की जा सकती है। इससे पहले बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस नए नियम के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जिनके घरों में गैस खत्म हो चुकी है, उन्हें अगली बुकिंग के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।

बता दें कि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण इन दिनों गैस की आपूर्ति धीमी हो गई है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। 

शहर के अन्य गैस एजेंसियों में भी यही स्थिति
बताया जा रहा है कि केवल मानगो ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर के कई अन्य गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। लोग अपने नंबर का इंतजार करते हुए एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गैस सिलेंडर मिल सके।

उपभोक्ताओं को जल्द समाधान की उम्मीद
लोगों का कहना है कि अगर गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की रसोई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से मांग की है कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !