Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुंदन कुमार (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए गोलमुरी स्थित टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार कुछ समय से डिप्रेशन में था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !