Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना के सामने दुकान में चोरी, नकदी लेकर चोर फरार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. दुकान संचालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. घटना 23 जून की देर रात करीब 1:58 बजे की बताई जा रही है.

शिकायतकर्ता अजय कुमार प्रसाद, निवासी खरंगाझार, टेल्को, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी दुकान श्री राम ट्रेडर्स जोन नंबर-4, बिरसानगर थाना के सामने स्थित है. घटना की रात अज्ञात चोर दुकान में घुस गया और वहां रखी 11,130 रुपये नकद राशि चोरी कर फरार हो गया.

नीम के पेड़ के सहारे दुकान में घुसा चोर
दुकानदार के अनुसार, घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के बगल में स्थित नीम के पेड़ के सहारे ऊपर चढ़कर दुकान में प्रवेश करता दिखाई दिया. इसके बाद उसने दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पुलिस को सौंपा गया सीसीटीवी फुटेज
अजय कुमार प्रसाद ने अपने आवेदन के साथ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की पहचान करने, चोरी गई राशि की बरामदगी कराने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस
बिरसानगर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है. आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !