Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, बारीगोड़ा से लापता तीनों बच्चे सकुशल बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र से लापता हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्चों का पता लगाया गया। बता दें कि बारीगोड़ा इलाके के निवासी कार्तिक (15), गौरव (8) और अभिराज (16) रविवार सुबह अपने घरों से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी गई थी।

पुलिस ने चलाया विशेष तलाश अभियान
मामले की सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की, संभावित स्थानों की जांच की और बच्चों के आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को तीनों बच्चों का सुराग मिला। जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने जमशेदपुर पुलिस और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !