Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur News: जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, लाभुकों को परिसंपत्ति और बीमा राशि वितरित

Jamshedpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. इस मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना, पूर्वी सिंहभूम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई न्यायिक पदाधिकारी और अन्य अतिथि मौजूद रहे.


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच करीब 1.42 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. साथ ही न्यायिक अधिकरण की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले नौ लोगों के आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी प्रदान किए गए.


इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !