Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर मोबाइल के एक पुलिस जवान पर एक महिला ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस जवान ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।


कार्रवाई से बचने के लिए की गई शिकायत

जुगसलाई थाना प्रभारी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता महिला कथित तौर पर ड्रग पेडलिंग के मामलों से जुड़ी रही है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के उद्देश्य से यह शिकायत की गई है।


रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

मामला एसएसपी कार्यालय तक पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !