Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Jamshedpur News: टाटानगर सीटीआरसी में होली मिलन की धूम, व्हिल शॉप में का बा व्यंग्य ने बांधा समां

Jamshedpur: टाटानगर स्थित केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना के व्हिल शॉप विभाग के समक्ष मंगलवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


परंपरागत स्वागत और सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ बेहद खास अंदाज में हुआ। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि, मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चंद्र शर्मा को भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जवाब में मुख्य अतिथि ने संतोष कुमार को बहुरंगी टोपी पहनाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

सम्मान का सिलसिला यहीं नहीं रुका, व्हिल शॉप के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने प्रेम चंद्र शर्मा को पगड़ी पहनाई, जबकि सहायक मंडल विद्युत अभियंता ए.के. नन्दी को सामान्य विभाग के SSE द्वारा टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने भी सभी उपस्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंताओं को रंगोली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

उपलब्धियों और हंसी-ठिठोली का संगम

मंच संचालन करते हुए सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि इस वर्ष की होली विशेष उल्लास लेकर आई है। उन्होंने बताया, सीटीआरसी के लिए यह साल गौरवमयी रहा है। उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ-साथ हमारे अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। साथ ही, यहाँ के कर्मचारियों ने गृह मंत्रालय पदक, अतिविशिष्ट रेल सेवा सम्मान और राष्ट्रपति पदक जीतकर कारखाने का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संतोष कुमार द्वारा रचित व्यंग्य रचना व्हिल शॉप में का बा रही, जिसे सुनकर कर्मचारी लोटपोट हो गए।

अधिकारियों ने थपथपाई पीठ

मुख्य अतिथि प्रेम चंद्र शर्मा ने कर्मचारियों की एकजुटता और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे के साथ काम करने की ऊर्जा देते हैं। उन्होंने सभी को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ए.के. नन्दी ने किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य रूप से निलेश कुमार, जगजीत कुमार, राजीव नयन, इंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आर.के. सिंह और वरिष्ठ कुशल कारीगर डी.पी. तिवारी, रविंद्र लाल, जयानंद, विक्रम बारी, शिवपूजन सिंह शामिल हुए। महिला कर्मचारियों में सीमा सतपती, राखी प्रधान, श्रवणी नोमशी और अंकिता घोष ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण कुमार, सूरज पात्रो, जितेंद्र, गौतम, राजीव, डी. दास, वाई. कुमार, गणेश नायक, मधुसूदन और शंकर कुमार प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सभी के लिए लड्डू और शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी, जिससे उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !