Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन को कोलकाता में कल मिलेगा बेस्ट केप्ट स्टेशन का अवॉर्ड

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन की झोली में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है. मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के कोलकाता स्थित मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान टाटानगर स्टेशन को “बेस्ट केप्ट” अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए टाटानगर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार कोलकाता के लिए रवाना होंगे.

चक्रधरपुर मंडल को मिले कुल आठ पुरस्कार
इस वर्ष दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से चक्रधरपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है. मंडल को अलग-अलग श्रेणियों में कुल आठ पुरस्कारों के लिए चुना गया है. इन सम्मानों को ग्रहण करने के लिए चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों की एक विशेष टीम भी जोन मुख्यालय जाएगी.

स्वच्छता और सुविधाओं में पहले भी रहा है अव्वल
टाटानगर और राउरकेला स्टेशनों का ट्रैक रिकॉर्ड पूर्व में भी काफी बेहतर रहा है. स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण इन स्टेशनों को पहले भी कई बार दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड के स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है. ताजा अवॉर्ड इसी निरंतरता और बेहतर रखरखाव का परिणाम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !